ये क्या बोल गए पंत!
दरअसल, संजीव गोयनका ने आगामी आईपीएल संस्करण के लिए टीम के नए कप्तान का एलान स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में किया। इसी शो में पंत भी मौजूद थे। इस दौरान पंत ने मेगा नीलामी को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे सिर्फ एक टेंशन हो गई थी और वो थी पंजाब। उनके पास सबसे बड़ा पर्स था, 112 करोड़ रुपये।'
पंत ने आगे कहा- 'जब श्रेयस अय्यर को पंजाब ने खरीदा तब मुझे लगा कि मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकता हूं। नीलामी में कुछ भी हो सकता है इसलिए मैंने सिर्फ इंतजार करना बेहतर समझा और बस दुआ कर रहा था।' इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंत के इस बयान पर पंजाब किंग्स के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। वह एक्स पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।