फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Press Conference: वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद आज पहली बार मीडिया से रूबरू होंगे विराट, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

Wed, 15 Dec 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Virat Kohli Press Conference: बीसीसीआई द्वारा वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद  आज विराट कोहली पहली मीडिया से बात करेंगे। बीते हफ्ते बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित को एकदिवसीय की कमान सौंपी थी। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते आठ दिसंबर को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के टीम इंडिया का एलान किया। इसी दिन सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को पूर्व सूचना दिए बगैर वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान घोषित किया बीसीसीआई के इस फैसले के बाद से रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद काफी खफा हैं। यही वजह है कि वह टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलना चाहते हैं। अब विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं इस पर आज उनके खुद बयान देने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट बुधवार को मीडिया से बात करेंगे।

विज्ञापन


आज विराट करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उनकी प्रेस कॉन्फेंस एक बजे होगी। इस दौरान विराट कोहली कई सवालों के जवाब देंगे। हालांकि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि विराट के साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से नाम वापस लेने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। बीसीसीआई के अधिकारी के मुताबिक विराट कोहली समर्पित क्रिकेटर हैं और वनडे सीरीज में भाग लेने पर कोई शंका नहीं है। 

26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। इसी दिन से पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। वैसे यह दौरा 17 दिसंबर से होना था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की माममों की संख्या में इजाफा होने से बीसीसीसीआई ने यह दौर एक हफ्ते के लिए टाल दिया था। अब दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से खेले जाएगा। वहीं, तीसरा और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी से शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी जिसका पहला मैच 19 जनवरी को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें