फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट जीतने के लिए ये पैंतरा आजमा सकते हैं कोहली

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत पहले ही हार चुका है। पहले दो मैचों में हार और तीसरा मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी करने के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं मेलबर्न टेस्ट में अचानक महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से संन्यास के ऐलान के बाद विराट कोहली के पास टीम की बागडोर है और वो किसी भी कीमत पर आखिरी टेस्ट गंवाना नहीं चाहते है।

ऐसे में भारत के लिए सिडनी टेस्ट नाक बचाने का सवाल हो गया है। कोहली ने कप्तानी संभालते ही सिडनी टेस्ट के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसका एक नजारा रविवार को सिडनी ग्राउंड में नेट प्रेक्टिस के दौरान दिखा।
विज्ञापन


रैना की सिडनी टेस्ट में हो सकती है वापसी

रविवार को सुरेश रैना नेट पर काफी पसीना बहाया। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ फिल्डिंग और गेंदबाजी भी की। ऐसे में खबर है कि रैना की सिडनी टेस्ट में वापसी हो सकती है। टीम प्रबंधन के पास रैना को टीम में शामिल करने के दो विकल्प मौजूद है।

टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सीरीज में अभी तक खराब फार्म से जूझ रहे है। इतना ही नहीं पिछले मैचों में लगातार कैच छूटने से भी वे निशाने पर है।

‌धवन को हटाकर रैना की टीम में वापसी हो सकती है। धवन के अलावा रैना लोकेश राहुल की जगह भी ले सकते हैं। पिछले मैचों में राहुल की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। वे कंगारू गेंदबाजों की गेंदों को समझ पाने में नाकाम रहे।

उनकी टीम में बने रहने का एक ही विकल्प बनता है। राहुल विकेटकीपर के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाए रख सकते है। क्योंकि महेंद्र ‌सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम में उनका विकल्प रिद्दिमन साहा थे। लेकिन पिछले मैच में अंगूठा चो‌टिल होने के कारण उनके मैच में विकेटकीपिंग करने पर संशय है। हालांकि नेट प्रैक्टिस के दौरान वे बल्लेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे धोनी

रविवार को एक और अप्रत्याशित वाकया हुआ। सिडनी ग्राउंड में नेट प्रैक्टिस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजी करते हुए दिखे। टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वे आखिरी मैच खेंले।

हाल ही में बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि जरुरत पड़ने पर धोनी खेलने उतरेंगे। उन्होंने धोनी के मैच में खेलने को लेकर उम्मीद जगाई है।

रिद्दिमन साहा के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया के पास उनका विकल्प है। यह तो जगजाहिर है कि धोनी को गेंदबाजी करना काफी पसंद है। कुछ मैचों में वे गेंदबाजी भी कर चुके है। उम्मीद है कि सीरीज के आखिरी मैच में धोनी एक बार फिर गेंदबाजी करते हुए दिख सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें