फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिहार: 'हर पान के साथ मुफ्त में लें कॉन्डोम'

जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार ने कई सारे तरीके अपनाए हैं, लेकिन बिहार के एक पान वाले ने इसके लिए जो तरीका अपनाया है, उसने सभी को चौंका दिया है। बिहार का यह पान वाला अपने ग्राहकों को हर पान के साथ एक कॉन्डोम दे रहा है, ताकि लोग जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए जागरुक हो सकें।


कटिहार जिले के फालका बाजार में नंदलाल शाह एक पान की दुकान चलाते हैं। वे कहते हैं कि मुफ्त कॉन्डोम से लोग तो आकर्षित होते ही हैं साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरुक भी होते हैं। वे कहते हैं कि यह उनकी तरफ लोगों को जागरुक करने के लिए की गई छोटी सी पहल है।
विज्ञापन

300 महिलाओं को नसंबदी के लिए किया जागरुक

शाह कहते हैं कि कुछ एनजीओ, मेडिकल रीप्रजेन्टेटिव और अन्य लोग उन्हें कॉन्डोम मुफ्त में बांटने के लिए मुहैया कराते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें खुद से खरीदकर भी लोगों को मुफ्त में देना पड़ता है।

शाह ने कहा कि मुफ्त में कॉन्डोम देने से उनके पान का कारोबार भी खूब बढ़ा है। उनके अनुसार कई सारे लोग पान इसलिए खरीदते हैं, क्योंकि उन्हें कॉन्डोम चाहिए होता है। वे बोले कि अब तक उन्होंने करीब 300 महिलाओं को नसंबदी के लिए भी जागरुक किया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें