फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में 67 रन बनाते ही विराट रचेंगे इतिहास, इस मामले में द्रविड़-लक्ष्मण को छोड़ेंगे पीछे

Sat, 18 Dec 2021 10:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचोें की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट के पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड को तोड़ने क मौका है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह मैच  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खास होगा। इस मुकाबले में वह वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। इसके अलावा विराट का इरादा दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का होगा। 

विज्ञापन


विराट तोड़ सकते हैं द्रविड़-लक्ष्मण का रिकॉर्ड

विराट कोहली के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वह भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। कोहली साउथ अफ्रीका में अब तक पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 558 रन बनाए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की धरती पर राहुल द्रविड़ 566 और वीवीएस लक्ष्मण ने 624 रन बनाए थे। विराट को इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 67 रनों की दरकार है। ऐसी उम्मीद है कि विराट सेंचुरियन टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वैसे साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर ने 15 मैचों में 1161 रन बनाए थे। 

पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सिरीज जीतना चाहेंगे विराट

बीते कुछ वर्षों में अगर देखा जाए तो भारतीय टीम विदेशी धऱती पर सीरीज दर्ज करने में सफल रही है। इस दरम्यान भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराकर टेस्ट सीरीज जीती। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। लेकिन भारतीय इतिहास में अगर देखा जाए तो टीम इंडिया आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। वहीं, विराट कोहली अपनी कप्तानी में इस मिथक को तोड़ना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें