फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli captaincy controversy: सौरव गांगुली ने विराट से संबंधित सवाल से किया किनारा, कहा- इसे आगे नहीं बढ़ाते हैं, मुझे कुछ नहीं कहना

Sat, 18 Dec 2021 09:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के कप्तानी विवाद पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। विराट को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने और कोहली की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर गांगुली ने रिपोर्टर्स से कहा, 'इस आगे नहीं बढ़ाते, मुझे कुछ भी नहीं कहना है।'
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के कप्तानी विवाद पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। विराट को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने और कोहली की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर गांगुली ने रिपोर्टर्स से कहा, 'इसे आगे नहीं बढ़ाते हैं, मुझे कुछ नहीं कहना।'

विज्ञापन


गांगुली से पूछा गया कि क्या दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद विराट कोहली के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, इसपर बीसीसीआई प्रमुख ने कहा, 'मुझे कुछ नहीं कहना है, यह बीसीसीआई का मामला है और उन्हें ही इससे निपटना है।'

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के एक दिन बाद गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि उनकी विराट से इस संबंध में बात हुई थी और उन्होंने उनसे टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की अपील की थी लेकिन वह नहीं मानें और इसके बाद बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने मिलकर उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


गांगुली ने यह भी कहा था कि उन्होंने खुद विराट से इस बारे में बात की थी और खुद मुख्य चयनकर्ता ने भी उनसे चर्चा की थी। 

हालांकि विराट ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इन सभी बातों को खारिज कर दिया और कहा कि उनसे कभी भी टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए नहीं कहा गया। सारी बातें टेस्ट टीम के चयन के डेढ़ घंटे पहले फोन पर कहा गया जो सही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें