भारत के बल्लेबाज विराट कोहली ने भी वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- किसने सोचा था कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के प्रति ऐसा महसूस कर सकते हैं। यही खेल की सुंदरता है। यह मेरे लिए अब तक की सबसे खूबसूरत खेल तस्वीर है। जब आपके साथी आपके लिए रोते हैं, तभी आप जान पाते हैं कि भगवान द्वारा दिए गए टैलेंट के साथ आप कितना न्याय कर पाए हैं। इन दोनों के लिए मेरे दिल में सम्मान के अलावा कुछ नहीं है।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी नडाल और फेडरर की वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा- ये दो तस्वीरें खेल के बारे में बताती हैं। उनकी प्रतिद्वंद्विता को पसंद करते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए सम्मान है। फेडरर और नडाल ओटू (O2) अरेना में टीम वर्ल्ड के फ्रांसिस टियाफो और जैक सॉक के हाथों 4-6, 7-6 (7/2), 11-9 से हार का सामना करना पड़ा।
Jhulan Retirement: झूलन को विदाई देते हुए रो पड़ीं कप्तान हरमनप्रीत, गले लगाया, रोहित शर्मा ने कही यह बात
अपने पूरे करियर में फेडरर ने एंडी मरे, नडाल और जोकोविच के साथ एक बड़ी प्रतिद्वंद्विता का आनंद लिया है। इन चारों को 21वीं सदी का बिग-4 भी माना जाता है। नडाल के खिलाफ फेडरर ने 40 मैच खेले हैं, जहां स्विस टेनिस खिलाड़ी ने 16 और नडाल ने 24 मैच जीते हैं। जोकोविच के खिलाफ फेडरर ने 50 मैच खेले हैं, जिसमें से फेडरर ने 23 और जोकोविच ने 27 मैच जीते हैं।
फेडरर और नडाल के बीच 2008 में खेले गए विम्बलडन फाइनल और फेडरर-जोकोविच के बीच 2019 में खेले विम्बलडन फाइनल को कोई नहीं भूल सकता। ये दोनों मैराथन मैच थे, जो चार घंटे से ज्यादा चले। आठ विम्बलडन खिताबों के अलावा, फेडरर ने पांच यूएस ओपन खिताब, एक फ्रेंच ओपन खिताब और छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीते। 'बिग फोर' के नाम से पहचाने जाने वाले इन सितारों ने टेनिस में इतना दबदबा बनाया जितना किसी और ने नहीं किया।
Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो