फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने लगाई गुहार, प्रदूषण से बचने के लिए करें सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल 

Thu, 16 Nov 2017 12:17 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली सहित उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम को लेकर लोगों से अपील की है। उन्होंने प्रदूषण को रोकने की दिशा में खुद को आगे आने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन


कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली वासियों से विशेष तौर पर प्रदूषण पर रोकथाम के लिए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, जबकि 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं। 

कोहली ने इस पोस्ट को 'मुझे फर्क पड़ता है' हैशटैग के साथ शेयर करते हुए कहा, 'आप सभी जानते हैं दिल्ली में प्रदूषण का क्या हाल है। मैं आप सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहूंगा। सभी लोग इस पर बात कर रहे हैं, बहस कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में इससे निपटने के लिए हम कर क्या रहे हैं, इस बारे में सोचिए। यदि हमें यह मैच जीतना है (प्रदूषण के खिलाफ) तो हम सबको साथ मिलकर खेलना होगा। हम सबकी जिम्मेदारी है प्रदूषण को कम करना। खासकर जो लोग दिल्ली में रहते हैं उन सभी की यह जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम डंडिया में जल्द वापस लौटेंगे सुरेश रैना, जमकर की विराट कोहली और धोनी की तारीफ

कोहली ने आगे कहा, 'मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जब भी कर सकें राइड शेयर करें। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि हो सके तो बस, मेट्रो और कैब सेवाओं का इस्तेमाल करें। यदि ऐसा आप सप्ताह में एक बार भी करते हैं तब भी इससे काफी फर्क पड़ेगा क्योंकि हर छोटे एक्शन से फर्क पड़ता है।' बता दें कि फिलहाल विराट कोहली श्रीलंका खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

    #Delhi, we need to talk! #MujheFarakPadtaHai A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Nov 15, 2017 at 9:46am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें