फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में खाता खोलते ही खुश हुए कोहली, इस तरह मनाया जश्न; देखें वीडियो

Sat, 25 Oct 2025 02:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

कोहली ने जैसे ही पहली गेंद पर रन लिया, दर्शकों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। जाहिर है कि पहले दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली पर कहीं ना कहीं दबाव था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष कर रहे थे। वह तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। कोहली जैसे ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजी के लिए दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने जैसे ही पहली गेंद पर रन लिया दर्शक खुशी से झूम उठी। कोहली भी इससे इतने खुश हुए कि जश्न मनाने से खुद को नहीं रोक सके। कोहली की इस प्रतिक्रिया को देखकर सभी चौंक गए। 
विज्ञापन

भारत की अच्छी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया और सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दम दिखा। हर्षित राणा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। इसे हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। गिल 26 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

पहला रन लेने पर इस तरह कोहली ने दी प्रतिक्रिया
कोहली ने जैसे ही पहली गेंद पर रन लिया, दर्शकों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। जाहिर है कि पहले दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली पर कहीं ना कहीं दबाव था। कोहली का संभवत: यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा है, ऐसे में सिडनी में उन्हें खेलते देखना दर्शकों के लिए विशेष है। कोहली ने जैसे ही इस मैच में खाता खोला वह हंसने लगे और उन्होंने हाथ हिलाकर इसका जश्न मनाया। कोहली एक रन बनाने से इतने खुश हुए जैसे कि उन्होंने शतक लगा दिया हो। कमेंटेटर भी कोहली की इस प्रतिक्रिया को देखकर चौंक गए। 
 

पहली बार लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे कोहली
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से 223 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पर्थ वनडे में खेलने से पहले कोहली भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही थी। कोहली पर्थ में भी खाता नहीं खोल सके थे और एडिलेड में भी वह शून्य पर आउट हुए। यह पहली बार था जब कोहली अपने वनडे करियर में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। हालांकि, सिडनी में उन्होंने खाता खोला। 
विज्ञापन

रोहित के साथ वनडे में 101वीं बार साथ की बल्लेबाजी
रोहित और कोहली की जोड़ी वनडे में 101वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरी। इन दोनों ने वनडे में 101 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5300 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यह दूसरी जोड़ी है। इन दोनों से आगे इस प्रारूप में बस सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 8227 रनों की साझेदारी की है। रोहित और कोहली के बीच इस दौरान 19 बार शतकीय और 18 बार ही 50+ रनों की साझेदारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें