फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने हासिल की उपलब्धि, वनडे क्रिकेट में पूरे किए 100 कैच; ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

Sat, 25 Oct 2025 01:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

रोहित ने इस सीरीज के लिए काफी तैयारियां की थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले अपनी फिटनेस पर भी काम किया था। उन्होंने इस दौरान अपना वजन भी घटाया था। रोहित ने सिडनी वनडे के दौरान फील्डिंग में फुर्ती दिखाई और दो कैच पकड़े।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने इस सीरीज से सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। रोहित वनडे क्रिकेट में 100 या इससे अधिक कैच पकड़ने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में यह मुकाम हासिल किया। 
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 237 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया और सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दम दिखा। हर्षित राणा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

रोहित ने फील्डिंग में दिखाई फुर्ती
रोहित ने इस सीरीज के लिए काफी तैयारियां की थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले अपनी फिटनेस पर भी काम किया था। उन्होंने इस दौरान अपना वजन भी घटाया था। रोहित ने सिडनी वनडे के दौरान फील्डिंग में फुर्ती दिखाई और दो कैच पकड़े। रोहित ने पहले हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल ओवन को कैच आउट किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर नाथन एलिस का कैच लपका और वनडे में 100 कैच पूरे कर लिए। 
विज्ञापन

कोहली के नाम है सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड
रोहित से पहले पांच अन्य भारतीय खिलाड़ी भी वनडे में 100 कैच पकड़ने की उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। रोहित के अलावा इस सूची में विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुरेश रैना शामिल हैं। वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 164 कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें