फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को नहीं मिली छुट्टी, हरभजन की टेस्ट टीम में वापसी

Wed, 20 May 2015 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिसंबर से लगातार क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया के किसी भी वरिष्ठ खिलाड़ी को बांग्लादेश दौरे के लिए छुट्टी नहीं मिली है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में माना जा रहा था कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए छुट्टी की मांग की है और वे इस छोटे से दौरे में भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे।

लेकिन हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया है उसके बाद चयनकर्ता कोई ढील नहीं देना चाहते और यही बात ध्यान में रखकर बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी रद्द करते हुए टीम के साथ भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने बुधवार को मुंबई में बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली को ही कप्तान बनाया गया है। जबकि अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।

हरभजन की एंट्री तो 'सर' जडेजा की हो गई छुट्टी

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को सिर्फ 4 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जिसमें एक टेस्ट और 3 वनडे मैच शामिल है। भारतीय टीम यह दौरा अगले महीने शुरू होगा।

टेस्ट और वनडे के लिए घोषित टीम इंडिया में एक नाम ही सभी को चौंकाने वाला था और वह नाम था 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह का। हरभजन को लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का मौका मिला है। लेफ्ट ऑफ स्पिनर रवींद्र जडेजा जो 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया में शामिल थे उन्हें इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है।

भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया में बड़ी टेस्ट सीरीज, वर्ल्ड कप और आईपीएल के लंबे कार्यक्रम के बाद बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी बड़े खिलाड़ी को छुट्टी नहीं देते हुए अपनी मजबूत टीम ह‌ी भेजने का फैसला लिया है।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सफलतम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी इस दौरे से बाहर रखा गया है। हालांकि वह चोटिल होने के कारण आईपीएल नहीं खेल सके और अब इस दौरे के लिए भी टीम में नहीं रखे गए। उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को वनडे टीम में रखा गया है।

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बताया कि बांग्लादेश टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार के कारण हरभजन सिंह का चयन किया गया है। उनकी लाइन अप देखते हुए टीम में एक और ऑफ स्पिनर की जरूरत पड़ रही थी इस कारण उन्हें टीम में लिया गया।

हालांकि हरभजन ने पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले थे। उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले और 6 विकेट हासिल किए। लेकिन आईपीएल-8 में उन्होंने गजब का खेल दिखाया ओर 14 मैचों से 16 विकेट झटके।
विज्ञापन

टीम इंडिया की टेस्‍ट टीम में 4 तेज गेंदबाज

भारत और बांग्लादेश के बीच 10 से 14 जून तक फातुल्लाह में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए घोषित टीम इंडिया में कप्‍तान विराट कोहली के अलावा मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिदिमान साहा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, करन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण आरोन और ईशांत शर्मा।

इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। पहला वनडे मैच 18 जून को खेला जाएगा जबकि अन्य दो मुकाबले 21 और 24 जून को खेले जाएंगे। तीनों वनडे मीरपुर में ही होंगे।

घोषित टीम इंडिया (वनडे): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी।

इसके अलावा न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम भी भारत का दौरा करेगी। यह दौरा 26 जून से 16 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 3 ट्वंटी-20 मैच खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें