फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: विराट कोहली के 10,000 रन का सफर पूरे करने की 8 बेहद रोचक बातें

Thu, 25 Oct 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का क्रीज पर आना और रिकॉर्ड्स बनाते देखना फैंस की आदत में शामिल हो गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वाइजैग के मैदान पर कोहली ने बुधवार को एक बार फिर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारतीय कप्तान ने 129 गेंदों में 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 157 रन बनाए। इस दौरान वह विश्व में सबसे तेज 10,000 वन-डे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। चलिए विराट के 10,000 रन का सफर पूरा करने से जुड़ी 10 रोचक बातों पर गौर करते हैं:

विज्ञापन


1) सबसे तेज 10,000 रन पूरे किए

कोहली ने 213 वन-डे की 205 पारियों में 10,000 रन पूरे किए। उन्होंने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से 54 पारी पहले यह मुकाम हासिल किया। तेंदुलकर ने 259वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए थे।

2) दस हजारी क्लब में शामिल बल्लेबाजों में सबसे बेहतर औसत

विराट कोहली
विराट कोहली की औसत भी शानदार है। दस हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में से कोहली की औसत सबसे बेहतर है। कोहली ने 59.62 की औसत से 10,000 रन पूरे किए। एमएस धोनी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी औसत 51.30 रही। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस 45.45 की औसत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

3) 6000 से अधिक रन लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए

विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
विराट कोहली ने 10,000 रन पूरे किए, लेकिन उन्होंने 6000 से अधिक रन दूसरी पारी में बनाए। इस मामले में शीर्ष पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। मास्टर ब्लास्टर ने दूसरी पारी में 8720 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में ज्यादा रन बनाए हैं।

4) कोहली ने भारत को शीर्ष पर रखा

रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
विराट कोहली दस हजारी क्लब में शामिल होने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी यह कमाल कर चुके हैं। बता दें कि धोनी टीम इंडिया की तरफ से दस हजार रन पूरे करने से 31 रन दूर हैं, लेकिन उन्होंने एशिया एकादश के लिए रन बनाए थे, जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 10,000 से अधिक रन दर्ज हैं।

श्रीलंका के चार बल्लेबाजों ने 10,000 रन पूरे किए हैं। इसमें सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 10,000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

5) कोहली ने पिछले 1000 रन सिर्फ 11 पारियों में बनाए

विराट कोहली
विराट कोहली ने 9,000 से 10,000 रन तक का सफर पूरा करने के लिए केवल 11 पारियों का सहारा लिया। उन्होंने इस दौरान पांच शतक और तीन अर्धशतक जमाए। कोहली ने 149.42 की औसत और 103.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

6) 6 देशों के लिए बुरा सपना बने विराट कोहली

virat kohli
विराट कोहली ने छह देशों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि कोहली इन देशों के लिए बुरा सपना बन चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 2186 रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके 1684 रन हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली 1269 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1182 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1154 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 1112 रन बना चुके हैं।

7) 10,000 क्लब में शामिल होने वाले दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर

virat kohli
कोहली ने 29 वर्ष 353 दिन की उम्र में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया। वह ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। इस मामले में नंबर-1 पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। महान बल्लेबाज ने 27 साल 341 दिन की उम्र में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन

8) कोहली ने इन गेंदबाजों की सबसे ज्यादा धुनाई की

विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली इन गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं। वन-डे में कोहली ने सबसे ज्यादा धुनाई श्रीलंका के थिसारा परेरा की करते हुए 262 रन बनाए। इसके बाद नंबर लसिथ मलिंगा का आता है। मलिंगा की गेंदों पर भारतीय कप्तान ने 236 रन बनाए। फिर नुवान कुलसेकरा के खिलाफ 202, एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ 196 रन, इमरान ताहिर की गेंदों पर 194 रन और टिम साउदी के खिलाफ 187 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें