देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली के रंग में रंगी हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां कैसे पीछे रह सकती थी।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली, सुरेश रैना, मयंक अग्रवाल समेत भारतीय फुटबॉलर्स ने अपने-अपने अंदाज में होली की बधाई दी। तमाम आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर इस माहौल को और रंगीन करने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 6
आईपीएल में आरसीबी की अगुवाई करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में चीकू रंगों से सराबोर है। इस वीडियो में अपने फैंस को होली की मुबारकबाद देते हुए विराट अपने नए हैडफोन भी दिखाते नजर आ रहे हैं।
4 of 6
आईपीएल के सबसे बड़े बल्लेबाज और सीएसके के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अपने शुभचिंतकों को होली की प्यारी सी शुभकामना दी है। दूसरी ओर मयंक अग्रवाल ने भी अपनी पत्नी के साथ एक बेहतरीन तस्वीर पोस्ट करते हुए हैप्पी होली कहा।
विज्ञापन
5 of 6
indian football
भारतीय फुटबॉल टीम ने भी एक वीडियो पोस्ट कर इस खेल के चाहने वालों को बधाई पहुंचाई है। वीडियो में पुरुष और महिला दोनों टीम नजर आ रही है।
दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रैंचाइजियों ने भी देशवासियों को होली की मुबारकबाद दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आज है होली'।