फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली रहे हीरो, इंग्लिश बल्लेबाज जीरो

Sat, 19 Jan 2013 07:18 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस धोनी के होम टाउन में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में रनों से भरी पिच पर जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे, वहीं विराट कोहली नाबाद अर्द्घशतक जड़कर भारत की 7 विकेट की जीत के अगुवा साबित हुए। पिछली कुछ पारियों से नाकाम हो रहे कोहली रांची की पिच पर पुराने रंग में दिखे। इस पारी में कोहली ने हर चौके और छक्कों पर धोनी के शहरवासियों को दीवाना बना डाला। बल्ले के बीच से लगाए गए शॉट्स उनके आत्मविश्वास को साबित कर रही थी।
विज्ञापन


ओपनर अजिंक्य रहाणे के शून्य पर आउट होने के बाद लगा कि भारतीय पारी एक बार फिर लड़खड़ा जाएगी। लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं होने दिया। बेहद सपाट पिच पर कोहली ने आते ही खुलकर शॉट्स लगाने की रणनीति अपनाई और वह कारगर भी साबित हुई। कोहली की इस रणनीति का फायदा दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने वाले गौतम गंभीर और युवराज सिंह ने भी खूब उठाया।

युवराज और गंभीर जहां स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल की फिरकी में फंस गए, वहीं कोहली ने उनकी गेंदों का शानदार तरीके से सामना किया। टीम इंडिया के इस नए स्टार ने 79 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन ठोके और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


इंग्लिश बल्लेबाज रहे जीरो
रांची की जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से बाउंड्री बटोरे वहां इंग्लैंड के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते दिखे। एलेस्टर कुक और इयान बेल की विश्वस्तरीय ओपनिंग जोड़ी शुरुआत से ही भुवनेश्वर कुमार और शमी अहमद की गेंदों पर असहज दिखे। इन दोनों तेज गेंदबाजों के अलावा ईशांत शर्मा, रवींद जडेजा और आर अश्विन ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रनों के लिए खूब तरसाया। शुरुआत के छह बल्लेबाज 98 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे।

इंग्लैंड की पारी देखकर ऐसा लगा जैसे भारतीय गेंदबाजों को जब भी जरूरत उन्होंने विकेट झटक लिए। इंग्लैंड की ओर से केवल जोसेफ रूट (39) कुछ देर गेंदबाजों का सामना कर सके। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर इंग्लिश बल्लेबाज पूरा 50 ओवर भी नहीं खेल सके और 155 रन बनाकर ढेर हो गए।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें