फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के साथ बर्थडे पर मैच में बिजी थे विराट, दो दिन बाद साथ दिखा कपल

Thu, 04 May 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। दोनों के रिलेशन को लेकर अकसर कई तरह की आशंकाएं लगाई जा रहीं है। 1 मई को अनुष्का का 28वां बर्थडे था। ऐसे में सभी फैंस को उम्मीदें थी कि विराट उनके बर्थडे पर उन्हें प्रपोज करने वाले है, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


लोग इंतजार ही करते रह गए और विराट ने प्रपोज तो क्या, किसी भी सोशल साइट पर अनुष्का के लिए कोई मैसेज भी नहीं लिखा। गौरतलब है कि 1 मई को विराट आईपीएल में मुबंई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच के बाद विराट कोहली हरभजन सिंह की बेटी हिनाया को गोद में लिए नजर आए थे।

अनुष्का के बर्थडे के दो दिन बाद दोनों साथ मुंबई हवाई अड्डे पर दिखे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब क्या बड़ी खबर सामने आएगी। इससे पहले दोनों के न्यू ईयर पर सगाई करने की खबरों ने भी तूल पकड़ा था। अनुष्का ने अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले कहा था कि विराट कोहली 'ब्रेक द बीयर्ड' चैलेंज में अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें