फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Special: विराट कोहली ने 131 दिन बाद लगाया अर्धशतक, पिछले दो साल का सर्वोच्च स्कोर बनाया

Tue, 11 Jan 2022 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

केपटाउन में विराट की पारी देखने लायक थी। उन्होंने शुरू से संभल कर खेलना शुरू किया और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों से छेड़खानी नहीं की। पिछले कुछ मैचों में वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर ही आउट हुए थे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अर्धशतक जमाया। वे 201 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर की 28वीं फिफ्टी रही। कोहली ने टेस्ट में यह अर्धशतक 131 दिन बाद लगाया था। पिछला अर्धशतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो सितंबर, 2021 को लगाया था। तब उन्होंने 50 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन



नवंबर 2019 से नहीं लगा पाए शतक
इसके बाद से टेस्ट में उनका व्यक्तिगत स्कोर कुछ इस प्रकार रहा है- 44, 0, 36, 35 और 18। हालांकि, विराट के शतकों का सूखा अब भी जारी है। वह नवंबर, 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। पिछला शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नवंबर 2019 में ही लगाया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। तब से लेकर अब तक टेस्ट में 28 पारियों में वह शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक जरूर लगाए हैं।

केपटाउन में शानदार बल्लेबाजी की
केपटाउन में विराट की पारी देखने लायक थी। उन्होंने शुरू से संभल कर खेलना शुरू किया और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों से छेड़खानी नहीं की। पिछले कुछ मैचों में वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर ही आउट हुए थे। खराब गेंदों पर विराट ने चौके भी जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का भी लगाया। कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन



पिछले दो साल की सर्वोच्च पारी
पुजारा के साथ कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 153 गेंदों पर 62 रन और पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके अलावा कोहली ने शार्दुल ठाकुर के साथ 30 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। इसकी बदौलत टीम इंडिया 200 का स्कोर पार कर पाई। 79 रन की पारी कोहली का पिछले दो साल में सर्वोच्च स्कोर भी है। जनवरी 2020 के बाद से कोहली ने छह अर्धशतक लगाए हैं।

भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट
इस पारी से पहले टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन का रहा था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 में एडिलेड ओवल में बनाए थे। इसके बाद से उनकी टॉप पारी 72 रन, 62 रन, 55 रन और 50 रन की रही थी। आज कोहली ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए 79 रन की पारी खेली। उनकी पारी के बदौलत भारत ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 223 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें