फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कारण विराट कोहली को हुआ बड़ा नुकसान, टी20 रैंकिंग में इतने स्थान फिसले

Tue, 26 Dec 2017 08:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लेने का बड़ा नुकसान हुआ है। हाल ही में इटली के मिलान में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करने वाले विराट को आईसीसी द्वारा जारी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा। अब वो दो स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


आईसीसी ने सोमवार को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद टी20 रैंकिंग जारी की। विराट कोहली को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच नंबर-1 बन गए हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के एविन लुईस काबिज हैं। विराट को तीन मैचों की सीरीज में नहीं खेलने का परिणाम भुगतना पड़ा।

सीरीज से पहले विराट 824 अंक के साथ पहले पायदान पर थे लेकिन तीन मैच की सीरीज के मैच न खेलने पर उन्हें प्रति मैच 2 प्रतिशत अंकों का नुकसान उठाना पड़ा। इस वजह से वो 824 अंक से फिसलकर सीधे 776 अंक पर आ गए हैं। तीसरे पायदान पर रहने के बावजूद विराट पहले टॉप पोजीशन पर काबिज फिंच से 8 और लुईस से 4 अंक पीछे हैं। विराट अभी भी टेस्ट में दूसरे और वनडे रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज बने हुए हैं। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा और केएल राहुल को मिला जबर्दस्त फायदा

rohit sharma - फोटो : BCCI
विराट की ही तरह सीरीज के तीसरे मैच में आराम दिए जाने का नुकसान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी भुगतना पड़ा। वह सीरीज में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस वजह से वह पहले से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसका फायदा पाकिस्तानी स्पिनर ईमाद वसीम को मिला, जो अब नंबर-1 गेंदबाज बने।  

फिंच और वसीम पहले भी टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पोजीशन पर रह चुके हैं। फिंच 121 मैच और 368 दिन तक दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज रह चुके हैं। वहीं इमाद 132 दिन और 15 मैच बतौर दुनिया के नंबर वन गेंदबाज गुजार चुके हैं। फिंच आखिरी बार 18 मार्च, 2016 को नंबर वन पोजीशन पर पहुंचे थे, वहीं इमाद ने इसी साल 4 नवंबर में गेंदबाजी में नंबर एक पोजीशन हासिल की थी। 

टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल को बड़ा फायदा हुआ है। राहुल 23 स्थान की छलांग लगाते हुए 27वें से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक सहित कुल 154 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी-20 के सबसे तेज शतक की बराबरी करने वाले रोहित शर्मा ने सीरीज में 162 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के बीच वह 6 स्थान की छलांग लगाकर 20वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

चहल की फिरकी में उलझी रैंकिंग, 14 स्थानों का हुआ फायदा

युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 8 विकेट लेकर 14 स्थान की छलांग लगाई। अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक पांड्या 39वें और कुलदीप यादव 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप ने सीरीज में 6 विकेट हासिल किए। 

टीम रैंकिंग में भारत को 3-0 के अंतर से सीरीज जीतने पर 2 अंक का फायदा हुआ। भारतीय टीम मौजूदा रैंकिंग में 121 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान टीम अभी भी नंबर-1 बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें