फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमला ने दिया विराट कोहली को 'झटका'

Tue, 28 Oct 2014 06:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट रैंकिंग में जहां टीम इंडिया पाकिस्तान से पिछड़कर छठवें स्थान पर पहुंच गई है वहीं वनडे रैंकिंग में भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने विराट कोहली भी फिसल गए हैं।
विज्ञापन


कोहली मंगलवार को जारी आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर तीसरे पर आ गए हैं। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों में वह अभी भी सबसे ऊपर हैं। कोहली से दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने दूसरा स्थान छीना है।

हालांकि कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ दो नवंबर से शुरू हो रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज में शीर्ष पर पहुंचने का भी मौका होगा। कोहली और अमला में महज 2 रेटिंग अंक का फासला है। दक्षिण अफ्रीका के ही कप्तान एबी डीविलियर्स फिलहाल शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


अन्य भारतीय बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपने छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि ओपनर शिखर धवन की रैंकिंग में फिर से गिरावट दर्ज हुई है। धवन एक स्थान खिसककर नौवें पर आ गए हैं।
विज्ञापन

छठे और सातवें नंबर पर हैं भारतीय गेंदबाज

जहां तक वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग का सवाल है तो टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने छठा और आर अश्विन ने सातवां स्थान बरकरार रखा है। आईसीसी द्वारा संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण फिलहाल प्रतिबंधित पाकिस्तान के सईद अजमल शीर्ष पर बने हुए हैं।

टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में मिली 2-0 की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया से पहला स्थान छीन लिया है। सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में महज एक रैंकिंग अंक का फासला था।

दक्षिण अफ्रीका 5 साल बाद फिर से वनडे में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहा है। इससे पहले टीम आखिरी बार सितंबर, 2009 में नंबर वन थी। लेकिन उस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पहले दौर में बाहर होने के बाद उसे पहले स्‍थान से हाथ धोना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें