फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 24वां टेस्ट शतक, अब सिर्फ 3 भारतीय ही आगे

Sat, 06 Oct 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकोट में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड बनाए। अब दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक जड़ कमाल कर दिया। 184 गेंदों की धीमी पारी से अपना शतक पूरा करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के ग्रेग चैपल और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स के 24 शतकों की बराबरी कर ली।

कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, राजकोट में किए कुल 5 बड़े कमाल
विज्ञापन

2 of 5
विराट ने 24 में से 17 शतक बतौर कप्तान बनाए हैं, यानी कप्तानी के दबाव में उनकी बल्लेबाजी और निखर कर सामने आई। अब भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में उनसे ऊपर सुनील गावस्कर (34), राहुल द्रविड़ (36), और सचिन तेंदुलकर (51) ही है।
विज्ञापन

3 of 5
तेंदुलकर को पछाड़ा

अपना 24वां शतक लगाते ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर सरीखे महान बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया...24 वां शतक लगाने के लिए जहां विराट ने 123 पारी की मदद ली तो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सचिन को 125 पारी लगी थी। वहीं सर डॉन ब्रैडमैन ने सबसे कम 66 पारियों में ही यह कमाल कर दिखाया था।

4 of 5
विराट ने भारत में 3,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया: विराट ने भारत में खेलते हुए टेस्ट में अपने 3,000 रन पूरे किए। भारतीय कप्तान ने भारत में 33 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक लगाए, इनमें पांच दोहरे शतक हैं। घरेलू मैदान पर उनका औसत 65 से ज्यादा रन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट के इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन: विराट ने 2016 में 12 टेस्ट में 1215 रन और 2017 में 10 टेस्ट में 1059 रन बनाए थे। इस साल टेस्ट में रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के जो रूट दूसरे नंबर पर हैं। रूट ने 10 टेस्ट में 719 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें