एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद विराट वनडे में दो शतक लगा चुके हैं। कोहली ने कहा कि 2023 में अपने पहले मैच में शतक लगाने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप में भी कमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली इस फॉर्मेट में 45 शतक लगा चुके हैं। विराट इसी साल सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।