बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने दिवाली के मौके पर स्पेशल टीवी प्रोग्राम 'आमिर और विराट के साथ' का वीडियो टीजर शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नजर आएंगे।
अपने ट्विटर पोस्ट पर आमिर खान ने लिखा, 'विराट से बात करके कितना मजा आया! वो बहुत ही रिलैक्स्ड, सीधे जवाब देने वाले और साफ दिल व्यक्ति हैं। और कितने शानदार डांसर भी।'
What fun it was interacting with Virat! He is such a relaxed, straight forward & genuine person. And what a dancer :)https://t.co/6Q85RNJHmX
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 14, 2017
प्रोमो में आमिर खान भारतीय कप्तान विराट से पंजाबी फोक डांस सीखते हुए देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आमिर और विराट ने सलमान खान के मशहूर सांग 'ढिंका-चिका' पर भी डांस किया और फ्लोर पर आग लगाई। इस शो की होस्टिंग अपारशक्ति खुराना कर रहे हैं।
अपारशक्ति ने एक बयान में कहा, 'ये दिवाली का स्पेशल एपिसोड है तो देश के दो शानदार परफॉर्मर्स एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे। विराट और आमिर सर जैसे दिग्गजों की मेजबानी करने में मजा आया।'
ये भी पढ़ें: विराट ने किया खुलासा, अनुष्का को प्यार से वे क्या बुलाते हैं
बता दें कि आमिर और अपारशक्ति ने 2016 में फिल्म 'दंगल' में एकसाथ काम किया था। इस शो का प्रसारण रविवार को जी टीवी पर होगा।
याद हो कि आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का प्रचार करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कई रोचक खुलासे भी किए थे। हालांकि, मैदान गीला होने के कारण हैदराबाद में एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द हो गया। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।
विराट कोहली अब 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।