भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। वह पीठ दर्द की वजह से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विराट ने अपनी मां के साथ ही एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'।
तस्वीर से जगह का सही तरह से अंदाजा नहीं लग पा रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह अमृतसर का पवित्र स्वर्ण मंदिर है। हालांकि विराट और उनकी मां की तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसे चार घंटे में 11 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है तो वहीं डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं फैंस भी उनकी मां को बधाइ संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने पर अभी भी स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है हालांकि बुधवार को वह मैच से पहले बल्ले के साथ अभ्यास करते नजर आए थे। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि कप्तान की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा, 'आधिकारिक तौर पर मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन अब वह (कोहली) निश्चित रूप से बेहतर हो रहा है और मुझे लगता है कि वह बहुत जल्द फिट हो जाएगा।