फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: कप्तान कोहली ने तोड़ा पोंटिंग के शतकों का रिकॉर्ड, खोले गुलाबी गेंद के धागे

Sat, 23 Nov 2019 04:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना लिया। ईडन गार्डंस पर खेले जा रहे खेल के दूसरे दिन कोहली के बल्ले से टेस्ट करियर का 27वां शतक निकला। इस सैकड़े के साथ विराट न सिर्फ गुलाबी गेंद से सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए बल्कि उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को विराट 59 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। अपनी कल की पारी से आगे खेलते हुए 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 68वें ओवर में ताइजुल इस्लाम की तीसरी गेंद पर दो रन चुराते हुए 159 गेंदों पर सैकड़ा जमाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में कोहली और पोंटिग 19-19 टेस्ट शतकों के साथ बराबरी पर थे, लेकिन अब विराट पोंटिंग से आगे निकल चुके हैं। हालांकि सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में ग्रीम स्मिथ के नाम सबसे ऊपर है, उन्होंने बतौर कप्तान 25 टेस्ट खेलकर, 25 शतक लगाए।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
बतौर कप्तान कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट देखें तो, इसमें विराट कोहली टाॅप पर बरकरार हैं। विराट जहां 20 शतक के साथ सबसे आगे हैं वहीं लिस्ट में दूसरा नाम सुनील गावस्कर का आता है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर ने 11 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं तीसरा नाम अजहर का है जिन्होंने 9 शतक जमाए।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
पोंटिंग और सचिन के क्लब में शामिल
साथ ही साथ यह विराट का 70वां इंटरनेशनल शतक है। कोहली के नाम 27 टेस्ट और 43 वनडे शतक है। सिर्फ सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग ही इस मामले में कोहली से आगे हैं। सचिन 100 शतक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि पोंटिंग 71 इंटरनेशनल शतक के साथ दूसरे स्थान पर है, हालांकि कोहली सबसे तेज 70 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं. कोहली 439 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे, जबकि पोंटिंग को 649 पारियां  और सचिन को 505 पारियां लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
इस मामले में पोंटिंग की बराबरी
बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में कोहली ने पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के बतौर कप्तान 41 शतक है, हालांकि कोहली ने पोंटिंग के मुकाबले काफी तेजी से यह कमाल किया. कोहली ने 188 पारियों में 41 शतक लगाए तो पोंटिंग ने 376 पारियों में ऐसा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें