फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बोले, धोनी से मेरी दोस्ती पर कोई नहीं डाल सकता असर 

Sun, 05 Nov 2017 08:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
टीम इं‌‌डिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की दोस्ती पर कोई भी असर नहीं डाल सकता है। विराट कोहली धोनी के सा‌‌थ अपनी दोस्ती पर गर्व करते हुए कहते हैं कि मेरी और धोनी के बीच जो दोस्ताना संबंध है उसे कोई भी प्रभावित नहीं कर सकता। कोहली का मानना है कि समय के साथ हमारी दोस्ती में और मधुरता आती जाएगी। 
विज्ञापन


ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन वेब सीरीज के तहत कोहली ने कहा कि दुनिया में काफी समय से मेरे और धोनी के बीच अलगावा पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। धोनी के साथ संबंधों पर खटास को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं। लेकिन ऐसे प्रयास के बाद धोनी और मेरे बीच दोस्ती और बेहतर हुई है। कोहली ने कहा कि ऐसी खबरों को मैं और खुद धोनी ने कभी तवज्जो नहीं दी। ऐसी खबरों को हम नजरअंदाज करते रहे हैं। लोगों को आश्चर्य है कि धोनी और कोहली के बीच मतभेद आखिर क्यों नहीं हो रहे हैं।  

कोहली ने कहा कि अधिकांश लोगों को पता नहीं है कि धोनी में बच्चों जैसा उत्साह है। वह ऐसे उत्साह से चीजों को आसान कर लेते हैं। हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें