फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोबे ब्रायंट की मौत ने जिंदगी के प्रति नजरिया बदला'

Tue, 04 Feb 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि एनबीए के दिग्गज कोबे ब्रायंट की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत ने उनके लिए जिंदगी के मायने बदल दिए हैं।

विज्ञापन


दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ब्रायंट को बास्केटबाल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। पिछले महीने 41 साल के ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना सहित सात लोगों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

कोहली ने मंगलवार को कहा, 'सबसे पहले तो यह हर किसी को स्तब्ध करने वाली खबर थी। मैं उन्हें खेलते देखते हुए बड़ा हुआ हूं। लेकिन कोई ऐसा हो जिसका आप अनुसरण करते हैं उसकी मौत हो तो आपके लिए जिंदगी का नजरिया बदल जाता है।'
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा, 'आखिर में जिंदगी काफी अस्थिर हो सकती है। यह बहुत अप्रत्याशित है। कई बार हम दबाव में होते हैं कि कल क्या करना है और ऐसे में आज जिंदगी का लुत्फ उठाना भूल जाते हैं। हमारे पास जो भी है उसकी सराहना की जानी चाहिए और उसका आभारी होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें