फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के प्लेआफ की तर्ज पर हो विश्व कप: विराट कोहली

Fri, 12 Jul 2019 06:21 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रबल दावेदार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन मैच के दिन खराब प्रदर्शन से भारत की विश्व कप उम्मीद टूट गई और कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी को भविष्य में नॉकआउट चरण में आईपीएल शैली का प्लेऑफ लाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

 
कोहली ने स्वीकार किया कि भारत ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 45 मिनट में ही मैच गंवा दिया था जिससे करोड़ों दर्शकों की उम्मीदें टूट गई थीं जबकि टीम लीग चरण में शीर्ष पर रही थी। 

यह पूछने पर कि क्या भविष्य में आईपीएल की शैली का प्लेऑफ विकल्प होना चाहिए तो कोहली ने कहा कि कौन जानता है कि भविष्य में शायद ऐसा हो जाए। अगर तालिका में शीर्ष पर रहना मायने रखता है तो मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के स्तर को देखते हुए इन चीजों पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सचमुच उचित बात है। आप नहीं जानते कि कब यह लागू हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें