टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 2-0 से हार गई है। भले ही सीरीज में टीम इंडिया की हार हुई हो लेकिन टीम के नवोदित कप्तान विराट कोहली की अद्वितीय प्रतिभा इस सीरीज में सामने आई है।
उन्होंने सीरीज के दो मैचों में कप्तानी की, जिसमें एक में हार और एक मैच ड्रा रहा। लेकिन कप्तान के तौर पर उनकी बल्लेबाजी और नेतृत्व काबिलेतारीफ रहा। मैदान में अपनी आक्रामक छवि के लिए जाने वाले कोहली मैदान में काफी सूझबूझ दिखाते दिखे।
आखिरी टेस्ट मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे महेंद्र सिंह धोनी को झटका लग सकता है। उनकी बातों से लगता है कि वे धोनी की कप्तानी को पसंद नहीं करते।