फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटिगा से रवाना होने से पहले कोहली ने बांटा अपना दुख

Wed, 27 Jul 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
घर से हजारों में मील दूर बैठे टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपना दुख बांटा। जब कल पूरा देश कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर रहा था, तब कोहली ने भी अपने बचपन का डर और दुख दुनिया के साथ बांटा।
विज्ञापन


17वें कारगिल विजय दिवस पर कप्तान कोहली ने भी दर्द साझा किया। कारगिल का युद्ध 1999 में मई से जुलाई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था। भारत ने इस युद्ध की जीता था और पाकिस्तान को कारगिल से खदेड़ दिया। 17 साल पहले मिली इस सफलता का जश्न पूरे देश ने मनाया था।

विराट कोहली अभी चार टेस्ट के दौरे पर वेस्टइंडीज गए हुए हैं। मगर वहां से भी उन्होंने देश के जवानों को सलाम किया। ट्विटर का सहारा लेते हुए कोहली ने शहीदों का शहादत को सलाम किया, जिन्होंने देश के लिए  लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

  60 Days, Operation Vijay.
I was in school during the Kargil War. I remember how every family shared the pain of the soldiers (1/2) — Virat Kohli (@imVkohli) 26 July 2016
विज्ञापन

कहा भारतीय होने पर है गर्व

विराट कोहली ने रचा इतिहास - फोटो : PTI
कोहली ने लिखा की वो कारगिल युद्ध के दौरान स्कूल मे थे। उन्होंने याद किया वो उस दौराने कैसे परिवार से साथ थे। विराट ने लिखा वो शहीदों को नमन करते हैं और उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने सैनिकों को असली हीरो बताते हुए शहीदों के परिवारों के लिए दुआ की।
  We prayed for them & felt proud of being an Indian. To the soldiers & their families, you are the real heroes of India #JaiHind (2/2) — Virat Kohli (@imVkohli) 26 July 2016


विराट की ही कप्तानी में भारत ने एशिया के बाहर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 92 रनों से मात देकर एंटिगा टेसट जीता। दूसरा देस्ट जमैका के सबीना पार्क में 30 जुलाई से खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें