फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का प्लान तैयार, 35 की उम्र में ऐसे उड़ाएंगे गेंदबाजों के होश

Thu, 08 Feb 2018 07:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली में रन बनाने की भूख स्पष्ट रूप से नजर आती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वन-डे सीरीज में उन्होंने इसे बेहतर ढंग से साबित भी किया है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे व तीसरे वन-डे में दो बेहतरीन शतक जमाए हैं। कोहली ने तीसरे वन-डे में शतक जमाकर अपने वन-डे करियर के सैकड़ों की संख्या 34 पहुंचा दी है। 

विज्ञापन


इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली का फिटनेस लेवल गजब का है। दक्षिण अफ्रीका में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद विराट कोहली ने अपनी योजनाओं का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब 34-35 वर्ष के हो जाएंगे तो किस तरह की क्रिकेट खेलेंगे।

29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'मैं इस साल 30 का हो जाऊंगा। फिटनेस पर ध्यान रखने का फैसला इसलिए लिया ताकि उम्र होने के बाद भी गुणी क्रिकेट खेल सकूं। यही मेरा लक्ष्य है। मैं इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहता हूं भले ही मेरी उम्र 34 या 35 क्यों न हो जाए। यही वजह है कि मैं इतनी ट्रेनिंग करता हूं। मैं उस तरह का खिलाड़ी हूं, जो काफी इंटेंसिटी के साथ खेलता है। एक बार वह खत्म हुई तो मुझे नहीं पता कि फिर क्या करूंगा। इसलिए मेरी कोशिश इसे बचाए रखने की है। मैं अपना काफी ध्यान रखना चाहता हूं। मैं अपनी डाइट का भी ख्याल रखता हूं।' 

विज्ञापन

केपटाउन शतक को कोहली ने बताया खास

विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने कहा कि तीसरे वन-डे में लगाया शतक उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इस पारी में उन्हें अपने खेलने के तरीके में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी को अगर अपने खेल में बदलाव करना पड़े तो यह आसान नहीं होता। इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाना इतना आसान नहीं होता।' 
विज्ञापन

90 रन के बाद मैं थकने लगा था

विराट कोहली - फोटो : BCCI
बकौल कोहली, 'मुझे खुशी है कि मैं अंत तक बल्लेबाजी करने में कामयाब रहा। मगर इस पारी के दौरान मैं जब 90 के आस-पास पहुंचा, तो थकान महसूस करने लगा था। फिर मुझे पता चला कि आप अपने शरीर को क्षमता से अधिक खींच सकते हैं, लेकिन आमतौर पर हम ऐसा करते नहीं है।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें