फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, कितनी गंभीर है समस्या? जानें

Thu, 06 Feb 2025 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

2017 से यह छठी बार है जब कोहली चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल पा रहे हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि कोहली की घुटने की चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाकी दो मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने बताया कि विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके दाएं घुटने में तकलीफ है। इस बारे में उन्हें बुधवार रात को पता चला और उन्होंने रोहित से इस बारे में बात की थी। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि, कोहली की समस्या की गंभीरता अभी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा सीरीज के साथ ही भारत चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच गया है और टीम पहले से ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संदेह से जूझ रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी को पाकिस्तान में शुरू होगी जबकि भारत 20 फरवरी से दुबई में अपने सभी मैच खेलेगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि कोहली की घुटने की चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाकी दो मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरा मैच नौ फरवरी को कटक में होगा और इसके बाद 12 फरवरी को अहमदाबाद में सीरीज का अंतिम मैच होगा।

2017 से छठी बार चोट के कारण नहीं खेले कोई मैच 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हमेशा की तरह कम जानकारी देने का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए एक पंक्ति का बयान दिया जिसमें रोहित द्वारा कहे शब्दों से ज्यादा कुछ नहीं था। बोर्ड के अपडेट में कहा गया है, 'विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के कारण पहले वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।' 2017 से यह छठी बार है जब कोहली चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल पा रहे हैं। 

एनसीए रवाना होंगे या कटक जाएंगे कोहली? 
समझा जाता है कि कोहली बुधवार को नेट सत्र के दौरान इस असुविधा के कारण लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मैच से पहले गुरुवार को जब वह शटल स्प्रिंट करने के लिए बाहर आए तो उनके दाहिने घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी। वह सहज नहीं दिखे और थोड़ा लड़खड़ाते रहे थे। फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन उनकी हरकतों पर कड़ी नजर रख रहे थे। 36 वर्षीय इस खिलाड़ी को अभी तक स्कैन के लिए नहीं ले जाया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जांच के लिए बंगलुरू के लिए रवाना होंगे या अगले मैच के लिए टीम के साथ कटक जाएंगे।
विज्ञापन

14000 रन के करीब कोहली
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के करीब थे। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 94 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गुरुवार को टॉस से पहले कोहली को वॉर्मअप करते हुए देखा गया था, लेकिन वह उदास दिख रहे थे और उन्होंने अपने दाएं घुटने पर बैंड बांधा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें