टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिसके बारे में उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होगी। पूर्वोत्तर भारत गए विराट के कपड़े चोरी हो गए। इस बात का खुलासा बड़े ही कूल अंदाज में विराट ने इंस्टाग्राम पर किया। विराट ने भले ही कैप्टन कूल धोनी से क्रिकेट के बारे में कुछ सीखा हो या नहीं लेकिन विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना जरूर सीख लिया है।