फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोहली का फैन गिरफ्तार, तिरंगा लहराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया मंगलवार को एडिलेड टी-20 मैच क्या जीती, इसका असर ऑस्ट्रेलिया से काफी दूर पाकिस्तान में भी देखने को मिल गया। विराट कोहली के फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी फैन उमर द्राज लाहौर से 200 किलोमीटर दूर पंजाब के ओखरा प्रांत में रहता है। पाक पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पड़ोसियों ने शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद कार्रवाई हुई।

विराट कोहली ने एडिलेड टी-20 में टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 90 नाबाद रनों के अलावा 2 कैच भी लपके।

पूरा घटनाक्रम और क्या कहना है फैन का

मंगलवार शाम ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 रनों से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि भारत में भी टीम इंडिया के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन प्रशंसकों में पाकिस्तानी फैन उमर द्राज भी शामिल थे।

दरअसल, टीम इंडिया की जीत के बाद उमर पर अपने घर में भारतीय तिरंगा लहराने का आरोप है। पड़ोसियों ने उमर की शिकायत पुलिस में की। पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल ने बताया कि मिली शिकायत के बाद पुलिस टीम ने उमर के घर छापेमारी की जहां से तिरंगा बरामद किया गया।
विज्ञापन

उमर ने कहा, टीम इंडिया नहीं कोहली से करता हूं प्यार

तिरंगे की बरामदगी के बाद उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद उमर ने बताया कि वह विराट कोहली के बड़े फैन में से एक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह टीम इंडिया को इसलिए सपोर्ट करते हैं क्योंकि उस टीम में विराट कोहली है।

उमर ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह एक अपराध है। उन्होंने यह भी अपील की कि उन्हें सदिंग्‍ध समझने के बजाय सिर्फ एक फैन समझा जाए और कुछ नहीं। उमर के कमरे से विराट कोहली के पोस्टर्स भी बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें