मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को किया याद
इस बातचीत के दौरान कोहली ने अपने कभी न हार मानने वाले रवैये पर भी बात की, जिसके साथ उन्होंने हमेशा क्रिकेट खेला है। अपनी बात को समझाते हुए कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी का उदाहरण दिया।
कोहली ने कहा "मैं इसी तरह बना हूं। मैं लगभग ऐसी स्थितियों की चाह रखता हूं जब लोगों को लगता है कि मैच हाथ से निकल गया है और फिर किसी तरह आप खेल को वापस खींचने में कामयाब हो जाते हैं। बहुत छोटी उम्र से ही मैं स्थितियों को इसी तरह देखता हूँ। मैंने आखिरी समय तक यह मानना कभी नहीं छोड़ा कि खेल हार चुके हैं या हम जीत नहीं सकते। और कुछ जादुई चीजें हुई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए एक घटना जो हमेशा अलग रहेगी, वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच है। मुझे बाद में बताया गया कि मैच जीतने की संभावना 3% या कुछ ऐसी ही थी। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा। 1% भी काफी है। अगर कोई मौका है, तो मौका है। इसलिए, जब तक आप मैच हार नहीं जाते, तब तक आप वास्तव में बाहर नहीं होते।