फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास: 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं, पुरुषों को पीछे छोड़ा

Sun, 21 Jun 2026 07:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की।

विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में हासिल की।
विज्ञापन

हरममनप्रीत-मंधाना - फोटो : @ICC
टीम इंडिया ने खास अंदाज में किया सम्मान
इस ऐतिहासिक मौके पर भारतीय टीम ने हरमनप्रीत का विशेष सम्मान किया। मैच से पहले टीम हडल के दौरान मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें एक विशेष कैप भेंट की और उनके योगदान की सराहना की। वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 'Harman 200' लिखी हुई विशेष जर्सी देकर कप्तान को सम्मानित किया।
 

हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)
17 साल के शानदार करियर का एक और मुकाम
हरमनप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 17 वर्षों से अधिक का रहा है। इस दौरान उन्होंने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी अपनी अलग पहचान बनाई। पंजाब के साधारण परिवार से निकलकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में शामिल होने तक का उनका सफर लाखों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच
हरमनप्रीत कौर भारत 200*
सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 184
डैनी व्याट-हॉज इंग्लैंड 183
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 177
स्मृति मंधाना भारत 169*
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 163
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 162
चामरी अट्टापट्टू श्रीलंका 160
निदा डार पाकिस्तान 160
रोहित शर्मा भारत 159

रन बनाने में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल
हरमनप्रीत कौर सिर्फ मैचों की संख्या के मामले में ही नहीं, बल्कि प्रदर्शन के लिहाज से भी टी20 क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले उनके नाम 4,123 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज थे। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल सूजी बेट्स और स्मृति मंधाना हैं।
विज्ञापन

नंदिनी शर्मा-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)
भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण
हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और सफलता का प्रतीक है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं और महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है। 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा छूना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें