फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्यों बचाई थी विश्व कप के दौरान 'इज्जत', स्मिथ के इस सवाल पर आखिरकार विराट ने दिया जवाब

Wed, 16 Dec 2020 04:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंदी टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयार हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार से एडिलेड में शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। इस दौरान सबकी नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट के दो महारथी विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के खेल पर भी होगी। क्रिकेट में दोनों ही खिलाड़ियों के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और दोनों ही अपनी-अपनी टीमों की जान हैं, ऐसे में मुकाबला और जोरदार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
उधर मैच से एक दिन पहले एक नई पहल के तहत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक इंटरव्यू में आमने-सामने दिखे। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में विराट कोहली स्मिथ के सवालों का जवाब देते दिखे। इसी दौरान स्मिथ ने विराट से एक वाकये का जिक्र करते हुए उससे जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसका विराट ने भी बखूबी जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
स्मिथ ने विराट से उस घटना के बारे में पूछा जिसमें वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने दर्शकों से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की हूटिंग नहीं करने की अपील की थी। स्मिथ ने विराट से पूछा, 'वर्ल्ड कप के एक मैच में किस वजह से आपने भारतीय दर्शकों से मुझे परेशान नहीं करने की अपील की थी?'

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
स्मिथ के इस सवाल पर विराट ने खुलासा करते हुए कहा, 'मेरे हिसाब से एक घटना घट चुकी है, जिसका अहसास आपको है और आपने उसका पश्चाताप करते हुए लंबे समय बाद वापसी की है, ऐसे में कोई भी इस तरह की चीज जो स्थायी नहीं होती है, उसके लिए लगातार किसी एक व्यक्ति को निजी तौर पर परेशान करना सही नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media
विराट ने आगे कहा कि खेल के वक्त अक्सर हम मैदान पर आक्रामक होते हैं और टीम के जीत के लिए कुछ कदम उठा लेते हैं, लेकिन मैदान के बाहर हम सब आपस में बात करते हैं, एक दूसरे की इज्जत करते हैं और मिलते-जुलते हैं।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में एक सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ, वार्नर समेत तीन खिलाड़ियों पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, इसके बाद बैन पूरा कर मैदान पर लौटने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को हर मैच के दौरान दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में भी भारतीय दर्शक स्मिथ की हूटिंग कर रहे थे, उसी वक्त मैदान में मौजूदा विराट ने दर्शकों के पास जाकर ऐसा नहीं करने के लिए कहा था।

विराट के इस कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी और उन्हें बाद में आईसीसी का खेल भावना (ICC Spirit of Cricket award) से जुड़ा पुरस्कार दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें