फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोर कुमार के पुराने बंगले में कोहली का रेस्टोरेंट! वीडियो में स्टार बैटर से जानें इसकी खासियत और नाम

Wed, 05 Oct 2022 08:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यूट्यूब पर एक वीडियो में कोहली ने जुहू में स्थित अपने नए रेस्टोरेंट का फैन टूर कराया। उनके इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यह रेस्टोरेंट दिग्गज गायक किशोर कुमार के एक पुराने बंगले के अंदर खोला गया है।
विज्ञापन
मनीष पॉल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले कुछ दिनों में अपनी फॉर्म फिर से हासिल कर ली है। एशिया कप में शतक लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला खूब चला। कोहली की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। कोहली ने सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि फुटबॉल में भी इन्वेस्ट कर रखा है। इतना ही उनकी एक स्पोर्ट्स वियरिंग कंपनी भी है। इसके अलावा अब कोहली एक रेस्टोरेंट के भी मालिक बन गई हैं। मुंबई में खुलने वाले इस रेस्टोरेंट का नाम 'वन8 कम्यून' (One8 Commune) है। कोहली के 'वन8 कम्यून' रेस्टोरेंट का एक ब्रांच दिल्ली में भी है।
विज्ञापन


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
Trending Videos

यूट्यूब पर एक वीडियो में कोहली ने जुहू में स्थित अपने नए रेस्टोरेंट का फैन टूर कराया। उनके इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यह रेस्टोरेंट दिग्गज गायक किशोर कुमार के एक पुराने बंगले के अंदर खोला गया है। किशोर कुमार के इस बंगले का नाम 'गौरी कुंज' है। वीडियो में, कोहली ने बताया कि वह गौरी कुंज में रेस्टोरेंट क्यों खोलना चाहते थे। साथ ही इसको लेकर अपने इरादे भी जाहिर किए।

कोहली ने वीडियो में अभिनेता मनीष पॉल से बात करते हुए कहा- यह दिवंगत किशोर दा का बंगला है। यह वास्तव में हमारे कॉन्सेप्ट से पूरी तरह मेल खाता है। मनीष पॉल ने फिर एक दिलचस्प कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि एक लड़के से एक बार पूछा गया था कि अगर उसे एक द्वीप पर अकेला छोड़ दिया जाए तो वह किसके साथ रहना चाहेगा? उस लड़के का जवाब था किशोर दा। वह लड़का कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली थे।

इसके बाद मनीष ने कोहली से पूछा- किशोर दा के बंगले में ही रेस्टोरेंट खोलने के पीछे क्या यही वजह थी? इस पर कोहली ने जवाब दिया- मैं इसमें विश्वास करता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जो कुछ भी होता है वह एक संयोग है। यह सब होना ही है। उनके गीतों ने वास्तव में मुझे व्यक्तिगत रूप से छुआ है। अगर वे जीवित होते तो एकमात्र व्यक्ति होते जिनसे मैं मिलना पसंद करता। मैं हमेशा किशोर दा को चुनता क्योंकि वह करिश्माई थे।

कोहली ने कहा- जिस चीज में मैं शामिल न हो पाऊं, उसके पीछे काम और मेहनत करने की मेरी इच्छा नहीं होती है। अगर मैं किसी चीज से जुड़ा हूं, तो मुझे इसमें शामिल होना अच्छा लगता है। आपने उसमें अपना समय और अपना एक हिस्सा निवेश किया है। मैं यह करना चाहता था। हमने बहुत सी चीजों पर ध्यान रखा हुआ है, खासकर खाने पर। 

 विराट कोहली और मनीष पॉल का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

कोहली ने हाल ही में एशिया कप में अपने तीन साल के शतकों के सूखे को समाप्त किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 71वां शतक जड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्हें आराम दिया गया था। कोहली गुरुवार को भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। 16 और 17 अक्तूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 23 अक्तूबर को भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें