फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्सैल विराट: आउट होने के बाद कोहली ने मचाई तोड़फोड़, मैच रेफरी ने लगाई फटकार

Thu, 15 Apr 2021 09:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का आरोप स्वीकार किया। मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे, नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे।
विज्ञापन
गुस्से से कुर्सी में बल्ला मारते हुए विराट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह रन से हराया। मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आपा खो दिया। आउट होने के बाद खाली पड़ी कुर्सी पर गुस्सा निकालने के लिए विराट को मैच के बाद रेफरी ने फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन

 


आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 149 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन की दमदार पारी खेली। 28 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे विराट जब 12.1 ओवर में 29वीं गेंद का सामना कर रहे थे तो वह आउट हो गए। जेसन होल्डर की बॉल पर विजय शंकर ने डाइव लगाकर उनका एक बेहतरीन कैच ले लिया।

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट गुस्से से तमतमाए लग रहे थे, इसकी खीझ उन्होंने डगआउट में खाली पड़ी कुर्सी को बल्ले से मारकर निकाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। इस तरह से गुस्सा निकालने के लिए विराट को मैच के बाद फटकार भी मिली है। बयान में कहा गया कि कोहली ने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 ऑफेंस 2.2 को एडमिट किया है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी फैसला होता है।'

विज्ञापन


150 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना पाया। एक समय 14वें ओवर हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 96 रन था और जीत तय लग रही थी, लेकिन टीम नौ विकेट शेष रहने के बावजूद 24 गेंद में 35 रन भी नहीं बना पाई। विराट की टीम पहले दो मैच जीतकर आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें