टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये दी थी। तब 'हिटमैन' ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को सरनेम नहीं बदलने की सलाह दी थी।
अब विराट कोहली ने मंगलवार को रोहित शर्मा को बेहद मजेदार जवाब दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोहली ने अपने अंदाज में हैरान कर देने वाला जवाब दिया। याद हो कि रोहित के इस बधाई संदेश का अनुष्का ने तो कुछ दिन पहले ही जवाब दे दिया था। वैसे अनुष्का ने भी सरनेम नहीं बदलने की सलाह को नजरअंदाज कर रोहित को रिकॉर्ड दोहरे शतक की बधाई दी थी।
अब विराट ने रोहित को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हाहा, थैंक्स रोहित। कृपया दोहरे शतक की हैंडबुक शेयर करे।' रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
Haha thanks Rohit, and please do share the Double Hundred Handbook as well. 😀— Virat Kohli (@imVkohli) December 19, 2017
वन-डे में पारी को संवारने में रोहित को महारत हासिल है और कोहली भी समय-समय पर उनकी इस काबिलियत की तारीफ करते रहे हैं। कोहली वन-डे में अभी तक एक बार भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं।