फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कहकर कोहली ने ठुकरा दी सॉफ्टड्रिंक कंपनी की करोड़ों की डील

Thu, 14 Sep 2017 05:43 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर लगातार रनों का पहाड़ खड़े करते जा रहे हैं। इसके अलावा वह मैदान के बाहर भी नई मिसाल खड़ी करते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में विराट कोहली ने सॉफ्ट ड्रिंक्स की करोड़ों की डील ठुकरा दी। ‌
विज्ञापन


विराट ने साफ कहा कि जिस चीज का मैं खुद इस्तेमाल नहीं करता उसे मैं इस्तेमाल करने के लिए दूसरों को कैसे कह सकता हूं। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली एक अनुशासित ‌‌क्रिकेटर हैं। उनकी ट्रेनिंग सिस्टर में सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए कोई जगह नहीं है। वह खुद को शत प्रतिशत फिट रखने के लिए जिम में लगातार अभ्यास करते हैं।  यहां बता दें कि विराट कोहली पानी भी खास किस्म का पीते हैं। उनका पानी फ्रांस से आता है। 

विराट कोहली ने इससे पहले पेय इंडस्ट्री की सरताज कोला कंपनी को भी ऐड करने से इनकार कर दिया था। शक्कर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से स्वास्‍थ्य के बढ़ते खतरों पर बढ़ती चिंता के बीच विराट ने ऐड करने से मना कर दिया था। विराट पिछले छह साल से कोला कंपनी से जुड़े हुए थे। कंपनी उनका कांट्रेक्ट आगे बढ़ाना चाहती थी। लेकिन विराट ने साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


2001 में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने भी इसी तरह की करोड़ की एक डील ठुकरा दी थी। पुलेला ने कहा था कि मैं योग और ध्यान के साथ संतुलित भोजन लेता हूं। सॉफ्ट ड्रिंक्स से परहेज रखता हूं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का खिताब जीतने के बाद ऑफर मिला था। लेकिन सॉफ ड्रिंक्स नहीं पीने की वजह से मैंने ऑफर ठुकरा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें