फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-जापान के बीच अहम समझौते, आर्मी और वायु सेना के बीच बढ़ाएंगे सहयोग: विदेश सचिव

Thu, 14 Sep 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान के पीएम शिंजो अबे के साथ बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। भारत-जापान के बीच विज्ञान और तकनीक, रिसर्च समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए। जिसके बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने प्रेस को संबोधित करते हुए इन समझौतों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी और संबंधों को और बेहतर करने पर सहमति हुई है। समझौतों में समुद्री सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। 
  Aim to elevate strategic partnership.Trying to align each other's approach towards world:S Jaishankar, Foreign Secy on India-Japan relations pic.twitter.com/2K7gLSGVJW — ANI (@ANI) September 14, 2017
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र पर उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स और वायु सेना जापान की वायुसेना मिलकर सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। वहीं रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर विदेश सचिव ने बताया कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच अलग से कोई चर्चा नहीं हुई।
  We agreed to explore co-operation & exchanges b/w our Army&Ground Self defence force & Air Force & Japan's Air Defence Force: S Jaishnakar pic.twitter.com/r5f4APwVna — ANI (@ANI) September 14, 2017
दोनों देशों के बीच आपदा प्रबंधन को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं जिसमें भारत के गृह मंत्रालय और जापान सरकार की कैबिनेट के बीच इस क्षेत्र में सहयोग और सहयोग, आपदा निवारण, ज्ञान और नीतियों को साझा करना शामिल है। 

पढ़ें- पीएम मोदी और अबे का साझा बयान, मुंबई-पठानकोट हमलों के दोषियों को सजा दे पाक

भारत-जापान के बीच स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी सहमति बनी है जो भारत में जापानी भाषा शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करेगी। वहीं मालाबार त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के तहत जापान-भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें