फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने अनुष्का की खातिर ठुकराया 34 करोड़ का आलीशान फ्लैट, ऐसे घर में होना चाहते हैं शिफ्ट

Fri, 23 Mar 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Virat Anushka
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के जिस घर को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी, उसकी डील रद्द हो गई है। विराट इस घर को बिल्कुल अपने तरीके डिजाइन करवा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने इसे खरीदने का मन बदल लिया है। सूत्रों की मानें तो कोहली ने दो साल पहले रियल्टी डेवलपर ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट ओंकार 1973 वर्ली इलाके में 34 करोड़ रुपये का घर खरीदा था।

विज्ञापन


बता दें कि 35वीं मंजिल पर बना यह फ्लैट कई सुपर लग्जरी सुविधाओं से लैस है। इस घर का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा था कि विराट की दिलचस्पी बीच में ही खत्म हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि 7,000 स्क्वॉयर फीट वाले इस फ्लैट को छोड़कर विराट अब एक पेंटहाउस खोज रहे हैं। अब वह बांद्रा और वर्सोवा के बीच इसी तरह का घर बनाना चाहते हैं। इस समय विराट कोहली अपने पत्नी अनुष्का के साथ वर्ली में एक किराए के फ्लैट में रहते हैं।

विज्ञापन

VIRAT
इस फ्लैट के लिए उन्होंने दो साल का एग्रीमेंट किया है। शायद वह अगले साल तक इस किराए के मकान में ही रहेंगे। 2675 वर्ग फुट का यह घर एनी बेसंट रोड, वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली ने दिसंबर में अपने मंगेतर अनुष्का संग शादी रचाई थी। अब दोनों एक ऐसे आशियाने की तलाश कर रहे हैं, जहां सभी हाई क्लास तरह की सुविधाएं मौजूद हों।

इसी बीच कप्तान विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में आरसीबी की कमान संभालते नजर आएंगे। आरीसीब ने विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बता दें कि वह आईपीएल के उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने सभी 11 सीजन में एक ही टीम के लिए क्रिकेट खेला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें