फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर खा रहा यह लड़का आज क्रिकेट का सबसे फिट खिलाड़ी है

Fri, 22 Jul 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
एक वक्त था जब खिलाड़ी अपनी फिटनेस को प्राथमिकता नहीं देते थे। उस दौर में फिटनेस के बारे में बात करने वालों की गिनती भी इक्का-दुक्का ही हुआ करती थी। हालांकि अब वक्त बदल गया है। हर खेल में फिटनेस को पहली प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


इस बात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, जब एक गोल-मटोल लड़के ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाया। उसके बाद वो लड़का नैशनल टीम का हिस्सा बने और 2009 में ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ शतक बना कर अपनी छाप छोड़ी।

जी हाँ, हम बात कर रहें हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तनान विराट कोहली की, जिन्हें क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने का विशेषज्ञ माना जाता है। क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की फिटनेस देखी जाए, तो कोहली का क्लास अलग ही नजर आता है। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बचपन में वो सब कुछ खा लेते थे, इसलिए वो काफी गोल-मटोल हो गए थे।
विज्ञापन


Throwback to a time when I would eat everything. No wonder I turned into a chubby boy. Feasting on burgers in this 😬 pic.twitter.com/FykLBFGD3a— Virat Kohli (@imVkohli) 20 July 2016
विज्ञापन

देखिए कितने फिट हैं विराट कोहली

विराट कोहली - फोटो : getty
आज के दौर में कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। 27 साल के कोहली 36 शतक बना चुके हैं और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम लिख चुके हैं। इस सब के अलावा, कोहली दुनिया सबसे फिट खिलाड़ियों में भी शुमार है।



पिछले दो सालों में कोहली ने अपनी फिटनेस को एक अलग स्तर पर पहुँचाया है। वो खुद को ‘जंक फूड’ से दूर रखते हैं। टीम इंडिया के फिटनेस को शंकर बसु ने भी कहा कि कोहली खाने पीने और न्यूट्रीशन के मामले में काफी सख्त हैं। इर मामले में वो जरा भी ढिलाई नहीं बरतते। कोहली की फिटनेस उनकी लंबी फॉर्म से भी साबित होती है। कोहली सीमित ओवरों के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें