फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: RCB ने बिना बताए किया ऐसा काम, खफा हो गए कप्तान विराट कोहली 

Thu, 13 Feb 2020 11:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम आरसीबी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, आरसीबी ने बुधवार को अचानक सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rcb virat
अचानक इस तरह से आरसीबी के ट्विटर अकाउंट से तस्वीर और लोगो के गायब होने से कई फैंस हैरान है। फैंस के अलावा खुद टीम के कप्तान विराट कोहली ने सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, इस बाबत आरसीबी के कप्तान कोहली को खुद सोशल अकाउंट से लोगो और तस्वीर हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने जब यह देखा तो वह खुद हैरान रह गए और इसको लेकर टीम प्रबंधन से सवाल भी कर दिया। उन्होंने ट्वीटर पर टीम को टैग करते हुए लिखा, पोस्ट गायब हो गया और कप्तान को कोई भी जानकारी नहीं दी गई। कृपया बताएं अगर आपको किसी मदद की जरूरत है।

4 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
विराट के अलावा चहल और एबी डीविलियर्स ने भी इसको लेकर सवाल उठाया। सब से सब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस हरकत से हैरान हैं। चहल ने ट्वीट किया, 'अरे आरसीबी, यह क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी डीविलियर्स
तो वहीं, एबी डिविलियर्स ने भी इस तरह से फोटो और लोगो गायब होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा, आरसीबी के सोशल मीडिया अकाउंट को क्या हुआ। उम्मीद करता हूं यह बस रणनीतिक ब्रेक है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें