फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Pushpa: 100वें टेस्ट में दिखा विराट का फिल्मी अंदाज, कभी देवानंद तो कभी पुष्पा बनकर जीता दिल

Sun, 06 Mar 2022 10:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

विराट अपने 100वें टेस्ट के दौरान पूरी तरह से फिल्मी मूड में नजर आए। पहले उन्होंने अनुष्का के साथ सुपरहिट जोड़ी बनाई फिर देवानंद के अंदाज में बाहर निकले और अंत में पुष्पा का अंदाज भी दिखाया। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली टेस्ट में श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन ही घुटने टेक दिए और भारत ने यह मैच पारी और 222 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान था और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के करियर का यह 100वां टेस्ट भी था और कोहली इस मैच में पूरी तरह फिल्मी अंदाज में नजर आए। पहले उन्होंने अनुष्का के साथ सुपरहिट जोड़ी बनाई फिर देवानंद के अंदाज में बाहर निकले और अंत में पुष्पा का अंदाज भी दिखाया। 
विज्ञापन


मोहाली में टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट को खास कैप प्रदान की। इस दौरान विराट की पत्नी अनुष्का भी मैदान पर मौजूद थीं। कैप मिलने के बाद विराट ने अपनी पत्नी को गले लगाया और इस दौरान दोनों की जोड़ी फिल्मी सितारों से कम नहीं लग रही थी। ऐसा लग रहा था मानो कोई नायक अपनी नायिका के साथ सफलता की खुशी मना रहा है। 


देवानंद के अंदाज में बाहर निकले
मोहाली टेस्ट में जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो रोहित शर्मा ने विराट को पूरी टीम से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिलाया। इस दौरान विराट दिवंगत अभिनेता देवानंद के अंदाज में मैदान के अंदर आए। उनका सर आगे की तरफ झुका हुआ था और दाएं हाथ को आगे करके विराट सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 
विज्ञापन



पुष्पा अंदाज भी दिखाया
मैच के दौरान विराट कोहली ने अपना पुष्पा अंदाज भी दिखाया। उनसे पहले क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी पुष्पा अंदाज में जश्न मना चुके हैं, लेकिन विराट का यह करना खास था। अपने 100वें टेस्ट के दौरान विराट ने गले के सामने से यूं हाथ फेरा मानो कहना चाह रहे हों 'फ्लॉवर नहीं फायर है मैं'। विराट के फैंस को उम्मीद होगी कि जल्दी ही उनका बल्ला आग उगले और एक बार फिर कोहली शतकों की बरसात कर दें। वो दो साल से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें