फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा नहीं बल्कि विराट कोहली की नजर में इस खिलाड़ी ने दिलाई जीत, जमकर की तारीफ

Mon, 09 Jul 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड को उन्हीं के घर में धूल चटाते हुए टीम इंडिया ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सीरीज का आखिरी टी-20 मैच ब्रिस्टल में रविवार को खेला गया। 199 रन के लक्ष्य को बौना साबित करते हुए भारत ने आठ गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

2 of 5
कोहली ने कहा कि, 'पांड्या काफी शानदार ऑलराउंडर हैं। वह अपने गेंद और बल्ले की क्षमता से आत्मविश्वास से लबरेज हैं। पहले ओवर में छक्के चौके खाने के बाद उन्होंने जिस तरह से वापसी की वह काबलि-ए-तारीफ है। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन

3 of 5
आगे बात करते हुए कोहली कहते हैं कि, 'ईमानदारी से कहूं तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल था। पिच वाकई काफी सपाट थी। बल्लेबाजों के तौर पर हमें काफी मजा आया। उन्होंने 200 रन बनाए और हम वहां पहुंच गए और हमारे पास कई गेंदें भी बच गईं। यह कहना ठीक न होगा कि हम एक और गेंदबाज के साथ खेलते तो अच्छा होता, हमारे लड़के काफी बढ़िया खेले। हम इस तरह से जारी रहेंगे और प्रयोग करते रहेंगे। मैदान पर हमारी उर्जा और नजरिया अच्छा था। दौरे की शुरुआत में सीरीज जीतना बढ़िया अहसास था।

4 of 5
इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी जिसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में 5 विकेट से जीत पाई थी। इस तरह से सीरीज का यह मैच फाइनल की तरह खेला गया। अब भारत को 12 जुलाई से इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया को 1 अगस्त से इंग्लैंड के ही खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम की जीत में रोहित के शतक के अलाना हार्दिक पांड्या को दोहरा प्रदर्शन और टीम के कप्तान विराट कोहली की शानदार 43 रनों की पारी का भी अहम योगदान रहा। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में 34 रन दे कर 4 विकेट लिए फिर 14 गेंदों पर 33 रनों की शानदार पारी भी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें