फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार लौट ही आए मैदान पर विराट कोहली, की इस खास शॉट की प्रैक्टिस

Sun, 31 Dec 2017 08:50 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आखिरकार तीन हफ्ते की लंबी छुट्टी के बाद मैदान पर लौट ही आए। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 से अपनी शादी के लिए ब्रेक लिया था। अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कैपटाउन पहुंची चुकी है। मैच से पहले टीम इंडिया ने यहां पर जमकर प्रैक्टिस की। लंबे ब्रेक के बाद कोहली ने भी बैटिंग की प्रैक्टिस की। 
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 5 जनवरी से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। कोहली की कप्तानी के लिए यह सीरीज सबसे चुनौती पूर्ण साबित होने वाली है और इस बात को जानते हुए वो और टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 

बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कोहली बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कोहली कवर ड्राइव मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अफ्रीका की तेज पिचों पर गेंदबाज स्विंग करने की कोशिश करेंगे, इसलिए कोहली पहले से ही आगे फेंके जानी बॉली का सामना करने के लिए कवर ड्राइव की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रहेगा टीम इंडिया का मास्टरप्लान, शास्‍त्री ने किया खुलासा

कोहली ने 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करने के लिए इटली चले गए थे। दोनों की शादी इटली के रोम शहर में 11 दिसंबर को हुई। तब से अब पहली बार कोहली ने बैटिंग की प्रैक्टिस की है।  
विज्ञापन


ये देखिए कोहली का प्रैक्टिस वीडियो- 
  Getting into the groove is #TeamIndia captain @imVkohli pic.twitter.com/ybNqEWVKRm — BCCI (@BCCI) December 30, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें