जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत से पूरा देश गमगीन है। पूरा देश इस घटना से शोक में डूबा हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले आरपी-एसजी खेल पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : file photo
बता दें कि पहले ये पुरस्कार शनिवार को दिए जाने थे।अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड्स को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। बता दें कि यह पुरस्कार शनिवार यानी 16 फरवरी को दिए जाने थे।
विज्ञापन
3 of 5
pulwama
विराट कोहली ने यह फैसला सीआरपीएफ जवानों की शहादत का सम्मान करते हुए लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने टि्वटर पर दी है। उन्होंने आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर ईवेंट को रद्द करने की घोषणा की है।
4 of 5
virat kohli
- फोटो : file photo
उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर्स का कार्यक्रम को रद्द किया जाता है। दु:ख की इस घड़ी में सारा देश गमगीन है हम भी उसमें शामिल हैं। ऐसे में हम शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं।'
बता दें कि विराट कोहली, गौतम गंभीर वीरेंद्र सहवाग, कई क्रिकेटर्स और अन्य खेल जगत की हस्तियों ने टि्वटर पर इस हमले की निंदा की और शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।