टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल दूर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट ने पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को 'बेस्ट फोटोग्राफर' बताया।
फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं, जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' इस तस्वीर में विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग किया।
बता दें कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को अगले महीने पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में, दूसरा सात जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला नौ जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।