फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में दिख गई थी कोहली की प्रतिभा : एंटिनी

Wed, 01 Jan 2020 08:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मखाया एंटिनी,विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का मानना है कि विराट कोहली की प्रतिभा की चमक 2008 में हुए अंडर-19 विश्व कप से ही झलकने लगी थी। जब उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप जिताया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यदि आप विराट कोहली और कैगिसो रबादा जैसे खिलाड़ियों को देखें तो ये अंडर-19 विश्व कप से अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आज आप देखिए कि वे किस मुकाम पर पहुंच चुके हैं। इसी तरह कुछ बड़े खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप में शुरुआत करेंगे और दुनिया उन्हें देखेगी।’

अंडर-19 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी तक किया जाएगा। आईसीसी के लिए लिखे अपने कॉलम में एंटिनी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रमुख खेलों में शामिल है। युवाओं के लिए क्विंटन डी कॉक और रबाडा नायक बन चुके हैं। ये स्टार ऐसे अचानक नहीं आए।
विज्ञापन


इन्होंने अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था। अब जो युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका 2020 में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें अपने आदर्श खिलाड़ियों की ओर निहारना चाहिए वे कितनी दूर तक पहुंचे हैं। अंडर-19 विश्व युवा खिलाड़ियों को विकसित करने के लिए बड़ा मंच बन गया है। एंटिनी के बेटे थांडो ने 2018 अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था जबकि खुद एंटिनी भी इसका हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें