फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Captaincy Record: वनडे में पांच साल कप्तानी की, 95 में से 65 मैच जीते पर हाथ नहीं आई कोई आईसीसी ट्रॉफी

Wed, 08 Dec 2021 09:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जनवरी 2017 में भारत की वनडे टीम की कमान संभालने वाले विराट लगभग पांच साल बाद इस पद से हट चुके हैं। उन्होंने इस दौरान कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन भारत को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके। 
विज्ञापन
वनडे में कप्तान रहते हुए विराट ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 के बाद भारत की वनडे टीम की कमान भी रोहित शर्मा को हाथों में आ चुकी है। विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। कोहली ने जनवरी 2017 में भारत की वनडे और टी-20 टीम की कमान संभाली थी। लगभग पांच साल बाद विराट दोनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। वनडे के कप्तानी के रूप में कोहली का प्रदर्शन बाकी भारतीय कप्तानों से कहीं बेहतर है, लेकिन वो कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। वहीं पिछले दो सालों से विराट के बल्ले से कोई शतक भी नहीं निकला है। 
विज्ञापन


विराट सहित कई दिग्गजों का मानना है कि ज्यादा वर्कलोड होने की वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। इसी वजह से उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी और अब वनडे की कप्तानी भी उनकी जगह रोहित को दे दी गई है। 2023 वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई है। 2023 वनडे वर्ल्डकप के लिए रोहित अपनी टीम तैयार करना चाहेंगे, जो भारत को तीसरी बार यह ट्रॉफी दिला सके। इसके लिए उनके पास काफी समय भी है।

वनडे कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड
विराट ने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है और 65 में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। वहीं 27 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 70.43 फीसदी मैच जीते हैं। 
 
वनडे में कप्तान रहते हुए विराट का रिकॉर्ड
कुल मैच जीत हार टाई बेनतीजा जीत प्रतिशत
95 65 27 1 2 70.43


टी-20 में बतौर कप्तान विराट का रिकॉर्ड
टी-20 में विराट ने 50 मैचों में भारत की कप्तानी की। इसमें से 30 मैच भारत जीता है, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टाई मैच भी भारत ने सुपरओवर में जीते थे। हालांकि अब तक कप्तान के रूप में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने आखिरी बार अपनी कप्तानी में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप जीता था। 
टी-20 में कप्तानी करते हुए विराट का रिकॉर्ड
कुल मैच जीत हार टाई बेनतीजा जीत प्रतिशत
50 30 16 2 2 64.58

चार आईसीसी टूर्नामेंट खेले पर हाथ नहीं लगी ट्रॉफी
2017 में विराट ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद से भारत ने अब तक चार आईसीसी टूर्नामेंट खेले पर किसी में भी टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं जीत पाई। सबसे पहले 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2019 वनडे वर्ल्डकप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार गई थी। 2021 में भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन यहां भी न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया। वहीं 2021 टी-20 वर्ल्डकप में भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। 
 
विज्ञापन

विराट दुनिया के महानतम कप्तानों में शामिल 
सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी 332 मैचों के साथ पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली 209 मैचों में कप्तानी के साथ आठवें नंबर पर हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर मौजूद रिकी पोंटिंग को छोड़ दें तो विराट की कप्तानी का जीत और हार प्रतिशत सबसे बेहतर है। उनकी जीत का प्रतिशत 63.15 और हार का 28.22 है। धोनी का जीत प्रतिशत 53.61 और हार का प्रतिशत 36.14 है। विराट से ऊपर 67.09 और 23.76 प्रतिशत के साथ रिकी पोंटिंग ही हैं।
 
विराट कोहली का कप्तानी रिकार्ड
कुल मैच जीत हार टाई ड्रॉ जीत प्रतिशत हार प्रतिशत
209 132 59 3 11  63.15 28.22


 
महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी रिकार्ड
कुल मैच जीत हार टाई ड्रॉ जीत प्रतिशत हार प्रतिशत
332 178 120 6 15  53.61 36.14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें